विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस की पिटाई से कांग्रेसी नेता की मौत पर ब्लॉक कार्यालय में की गई शोक सभा

schedule
2024-12-19 | 16:12h
update
2024-12-19 | 16:12h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

No comments to show.

कन्नौज। लखनऊ विधान सभा घेराव के दौरान पुलिस पिटाई से कांग्रेस नेता की मृत्यु पर कांग्रेस नेताओं द्वारा कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आह्वाहन पर उमर्दा के ब्लॉक कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। कांग्रेस नेता प्रभात कुमार पांडेय लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान पुलिस पिटाई में बुरी तरह से घायल हो गये थे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल के नेतृत्व में उमर्दा ब्लॉक कार्यालय में कांग्रेस नेता उपस्थित हुये।दिनेश पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग लोकतंतात्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिसकर्मियों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर की गयी बर्बरता को तानाशाही पूर्ण बताया। उन्होने कहा की आज पूरे प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भृष्टाचार और कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। इसी का विरोध करने के लिये कांग्रेसियों का हुजूम विधान सभा का घेराव करने पहुंचा था। लेकिन वहां भीड़ देखकर घबराये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह रास्ते में रोक रोककर कांग्रेसियों को गिरफ्तार करवाया और जो विधान सभा पहुंच गये उन पर लाठियां चलवाईं ये लोकतंत्र में उनकी तानाशाही को दर्शाता है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा की घेराव के दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रभात कुमार पांडेय की इतनी बर्बरता से पुलिस ने पिटाई की जो उनकी मौत का कारण बन गयी।कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने हाथों में मोमबत्ती लेकर जान गंवाने वाले प्रभात पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर रीना सिंह, जितेंद्र सिंह, महादेव वर्मा,अरुण पटेल,गुड्डू गांधी, कमरुद्दीन,प्रमोद सविता, आयुष पटेल,डॉक्टर रामनिवास वर्मा,अशोक कनौजिया,आशीष शुक्ला, उपेंद्र मिश्रा, मोहित कुमार, श्याम बाबू सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 126
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.04.2025 - 16:34:08
Privacy-Data & cookie usage: