दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी एक लड़की को दुल्हा बनने के लिए जेंडर चेंज करने में खर्च करने पड़े लाखों रुपये

schedule
2024-12-20 | 16:44h
update
2024-12-20 | 16:44h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज।प्रेम कब किससे हो जाए ये कोई नहीं जानता। प्रेम एक दिवाना पन है। प्रेम जिसको एक बार हो जाए फिर उससे छुटकारा नहीं मिलता है। प्रेम भी अजब रंग दिखाता है कभी-कभी। यूं तो समाज में एक ही लिंग के लोगों में प्रेम व शादी को गलत नजर से देखा जाता है। लेकिन कन्नौज शहर में कुछ अलग ही हुआ है। दो युवतियों के बीच प्रेम परवान चढ़ा तो लड़कों जैसी रहन सहन वाली युवती ने अपना लिंग ही बदलवा लिया और युवक बन गई। नवंबर के महीने में दोनों ने परिजनों की सहमति से शादी कर ली। मामला सामने आया तो शहर में चर्चा का विषय बन गया।सदर कोतवाली के मोहल्ला देविन टोला निवासी इंद्र गुप्ता की सबसे छोटी बेटी शिवांगी उर्फ रानू लड़कों की तरह रहती थी। उसकी दोस्ती भी लड़कों से ज्यादा होती थी। वह पिता के साथ ज्वेलरी की दुकान पर बैठ कर सहयोग करती थी। कुछ महीने पहले उसकी दुकान पर ज्योति नाम की युवती पहुंची और पार्लर खोलने के लिये कमरा मांगा। उसने अपने मकान में कमरा दे दिया। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। बात यहां तक पहुंची कि दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। इसके लिए शिवांगी ने लिंग परिवर्तन कराने की ठान ली। उसने लखनऊ समेत दिल्ली के कई डाक्टरों से बात की। एक डॉक्टर ने उसे 7.5 लाख रुपये खर्च आने की बात बताई। इस पर वह सहमत हो गई। इस के बाद उसने जेंडर चेंज कराने के लिये तीन आपरेशन कराये। 25 नवंबर को दोनों परिवारों की सहमति से दोनों की शादी हो गई। अब इस शादी के फोटो व वीडियो सामने आने के बाद चर्चा होने लगी है। बताया गया कि अभी चौथा ऑपरेशन और होना है। इसके बाद शिवांगी पूरी तरह से लड़का बन जाएगी। यह भी पता चला है कि यह जोड़ी लिव इन में रह रही थी और इसका बकायदा रजिस्ट्रेशन भी है। शिवांगी के पिता के चार बच्चे हैं जिसमें एक बेटा भी है। अब उनके दो बेटे और दो बेटी हो गए। शहर में यह मामला खासा चर्चा का विषय बना है।

Advertisement

Post Views: 104
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
16.01.2025 - 00:58:43
Privacy-Data & cookie usage: