सिरसली के जंगल में शिकारियों के खटके में फंसा तेंदुआ

schedule
2024-12-21 | 17:26h
update
2024-12-21 | 17:26h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर/

बागपत/ बडौत।
थाना क्षेत्र बिनौली के सिरसली के जंगल में चारागाह के पास शिकारियों द्वारा लगाए गए खटके में फंसे तेंदुये को वन विभाग की टीम ने चार घंटे बाद रेस्क्यू किया। जिसके बाद तेंदुये को संतनगर नर्सरी पर ले जाया गया। जहां उसका उपचार किया जायेगा।
सिरसली के जंगल में शमशान मार्ग पर चारागाह के पास शिकारियों द्वारा लगाए गए खटके में एक तेंदुआ फंस गया। खेतों में काम करने गए किसानो ने फंसे तेंदुये को देखा। जिसकी सूचना वन अधिकारियों को दी। जिसके बाद डीएफओ राजेश कुमार, रेंजर सुनेंद्र कुमार व मेरठ से रेस्क्यू टीम पहुंची। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुये को रेस्क्यू कर पिंजरे में बंद कर संतनगर नर्सरी ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया जायेगा।

Advertisement

Post Views: 128
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.05.2025 - 10:01:17
Privacy-Data & cookie usage: