ड़ल्लेवाल के प्राणों की केंद्र सरकार रक्षा करें :जगतार सिंह बाजवा

schedule
2024-12-23 | 16:52h
update
2024-12-23 | 16:52h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: केंद्र सरकार द्वारा तैयार राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति ड्राफ्ट वापस लेने व खनोरी एवं शंभू बॉर्डर पर बैठे किसानों से वार्ता का क्रम शुरू कर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन खत्म कराए जाने की मांग कली का दर्जनों आक्रोशित किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट को सौंप कर कार्यवाही करने की मांग की।भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने बताया केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को भेजे गए राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति ड्राफ्ट को शीघ्र वापस लिया जाए। उन्होंने कहा संयुक्त किसान मोर्चा आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करता है।यथाशीघ्र वार्ता कर आमरण अनशन खत्म कराया जाए व उनके प्राणों की रक्षा की जाए।एसकेएम ने सभी किसान संगठनों से तत्काल चर्चा की जाए।पंजाब खनोरी सीमा पर किसानों के संघर्ष पर दमन बंद करो।ग्रेटर नोएडा जेल में बंद किसानों को शीघ्र रिहा करने की मांग करते हैं।भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने किसानों को संबोधित करते हुए तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट से कहा किसानों से कर्ज वसूली बंद की जाए किसानों के पास इस समय पैसा नहीं है किसानो की गेहूं की फसल आएगी किसान खुद ही अपना कर्ज का सारा पैसा जमा कर देंगे बेवजह किसानों को परेशान ना किया जाए किसान पहले से ही परेशानियों के दौर से गुजर रहे हैं। और उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है की दिल्ली एवं शंभू बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा है उनसे शीघ्र ही वार्ता कर किसानों की समस्या का हल किया जाए वरना इसका अंजाम बहुत बुरा होगा पूरे देश में जन आंदोलन छोड़ जाएगा। इस मौके पर हरमिंदर सिंह बरार,बल्ली सिंह चीमा,हरप्रीत सिंह निज्जर,रतन सिंह,गुरु दर्शन सिंह संधू,निशांत सिंह,जसवीर सिंह, गुरजीत सिंह,राज किशोर आदि मौजूद थे।

Advertisement

Post Views: 151
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.05.2025 - 11:09:29
Privacy-Data & cookie usage: