यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालको को फूल-माला देकर किया गया सम्मानित।

schedule
2024-07-03 | 16:08h
update
2024-07-03 | 16:08h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in

मनोज कुमार सोनी ब्यूरो रिपोर्ट ईस्ट इंडिया टाइम्स

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता (भापुसे) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, एवं पी.एस. परस्ते, नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर के मार्गदर्शन में जगह-जगह आयोजित किया जा रहा जागरुकता एंव सम्मान समारोह का कार्यक्रम।सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों की जागरुकता हेतु लगातार यातायात प्रर्वतन की कार्यवाही की जा रही है,जिसके तारतम्य में दिनांक 03-07-2024 को यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर के विभिन्न चौराहो / तिराहो पर यातायात नियमों के संबध में जानकारी प्रदाय की गई एंव आने-जाने वाले समस्त आमजन जो यातायात नियमो का पालन करते हुए पाये गए उनको फूल-माला देकर सम्मानित किया गया, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने एवं पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट लगाने हेतु बताया गया, चार पहिया वाहनों में सीटबेल्ट लगाने हेतु बताया गया, वाहनों को निर्धारित गतिसीमा से अधिक न चलायें, शराब पीकर वाहन न चलायें। सराहनीय भूमिका – उनि अभिषेक पाण्डेय, सउनि सुरेश शुक्ला, हॉमिद खॉन, शिवेन्द्र सिंह, प्रआर पुष्पेन्द्र, उमेश बागरी, नंदकिशोर, आर. प्रवेश तिवारी एंव अन्य समस्त यातायात स्टॉप की सराहनीय योगदान रहा।

Advertisement

Post Views: 137
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
21.03.2025 - 04:19:39
Privacy-Data & cookie usage: