दीवार तोड़कर भैंस व बच्चा ले गए चोर

schedule
2024-12-25 | 17:42h
update
2024-12-25 | 17:42h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
डुंडी गढ़ी गोदाम की दीवार तोड़कर पशु चोर लाखों रुपए कीमत की भैंस व उसका बच्चा चुरा ले गए। जानकारी पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की।
नगर से सटे गांव डुंडी गढ़ी निवासी पशुपालक आमिर खां की गोदाम में भैंस बंधी है। मंगलवार देर रात शातिर चोर दीवार तोड़ कर गोदाम में दाखिल हो गए और दुधारु भैंस ले गए। सुबह जब लोगो ने दीवार टूटी देखी तो आमिर को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे। जहां देखा भैंस गायब थी। आसपास खोजबीन की गई लेकिन भैंस का कुछ पता नहीं चला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जांच पड़ताल कर वापस लौट आई। पशुपालक ने बताया कि उसकी भैंस की कीमत करीब डेढ लाख थी। कुछ दिन पहले ही उसने बच्चे को जन्म दिया है। चोर उसे भी ले गए।

Advertisement

Post Views: 127
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
31.05.2025 - 15:38:38
Privacy-Data & cookie usage: