हाथरस भोले बाबा सत्संग में हुई भगदड़ में मरने वालो में मथुरा के लोगो की संख्या

schedule
2024-07-04 | 12:53h
update
2024-07-04 | 12:53h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in

रिपोर्ट ताहिर कुरेशी ईस्ट इंडिया टाइम्स मथुरा

डीएम ने सूची की जारी,पुलिस की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार

मथुरा। हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में मंगलवार को नारायण साकार हरि भोले बाबा के सत्संग में चरण रज को लेकर हुई भगदड़ में 11 लोग मथुरा के भी थे। इसकी पुष्टि हाथरस जिला प्रशासन से रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी मथुरा ने की है जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 11 में से नौ लोगों के शव मथुरा आ गए हैं। जिला प्रशासन ने अंतिम संस्कार के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट लगाकर सूची शासन को भेजी जा रही है।डीएम के मुताबिक हादसे में यशोदा पत्नी संतोष निवासी पल्लीपार लोहवन, पुष्पा देवी पत्नी भगवती प्रसाद निवासी राया रोड लक्ष्मी नगर,सुमन पत्नी स्व. अशोक कुमार निवासी अभिषेक पुरी कॉलोनी थाना हाइवे,किशन देवी पत्नी स्व. प्रभाती जाटव निवासी नगला माना थाना हाइवे,भगवान देवी पत्नी राम खिलाड़ी निवासी मंडी चौराहा थाना हाईवे,जयवंती देवी पत्नी हरि सिंह निवासी माया कॉलोनी थाना हाइवे, त्रिवेणी देवी पत्नी दुलीचंद निवासी माया कालोनी थाना हाईवे, कमलेश पत्नी राजेंद्र निवासी सुरेला थाना मांट, श्यामवती पत्नी सोरन सिंह निवासी नगला हरजू थाना मगोर्रा,वासो देवी पत्नी स्व.फूल सिंह निवासी डोमपुरा थाना मगोर्रा तथा मुद्रा देवी पत्नी भगवत सिंह निवासी डोमपुरा थाना मगोर्रा शामिल हैं। इन सभी के शवों को जैसे ही उनको घरों पर लाया गया तो कोहराम मच गया। गांव के लोग मृतकों के घरों पर पहुंच गए।

Advertisement

Post Views: 133
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.04.2025 - 13:22:12
Privacy-Data & cookie usage: