दो बंद घरों से लाखो की चोरी, मचा हड़कंप

schedule
2024-07-04 | 13:08h
update
2024-07-04 | 13:08h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in


रिपोर्ट, आदिल अमान ईस्ट इंडिया टाइम्स
कायमगंज/फर्रुखाबाद
चोरो ने कटरा रहमत खां गांव में बंद दो घरों को निशाना बनाया। जहां लाखों की चोरी की है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
मंगलवार को क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां के मोहल्ला भुड़िया निवासी वेवा रेशमा गांव में ही स्थित अपने मायके गई थी। वह अपना घर बंद कर गई थी। बुधवार सुबह पड़ोस के लोग जागे और देखा कि रेशमा के मुख्य गेट का ताला टूटा है। इस पर सभी हैरान रह गए। उन्होंने रेशमा को जानकारी दी। जहां वह मौके पर पहुंची। घर के अंदर का नजारा देख कर उसके होश उड़ गए। अंदर के कमरे का ताला टूटा था। सारा सामान बिखरा था। अलमारी, बक्से का भी ताला टूटा था। नकदी, जेबर गायब था। चोरी की घटना से हडकंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इस पर हल्का इचार्ज सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां जांच पड़ताल की। महिला ने बताया ढाई वर्ष पहले उसके पति की कैंसर से मौत हो गई थी। वह कारचोव का कार्य करने परिवार का पालन पोषण कर रही है। चोर उसके घर से हाथ का एक जोड़ी परिहन, एक जोड़ी झुमकी, दो अंगूठी, दस हजार नकद, सात नए जोड़ी कपड़े आदि सामान ले गए। इसके अलावा चोरो ने महिला के घर से कुछ दूरी पर स्थित महेश के बंद घर को भी निशाना बनाया। महेश परिवार समेत दिल्ली गए थे। चोरो ने महेश के मुख्य गेट का ताला तोड़ कर चोरी की। आसपास के लोगो ने गृहस्वामी को सूचना दी है। उनका कहना है गृहस्वामी के आने के बाद ही चोरी की असल स्थिति साफ होगी।
एक साल में कटरा के आसपास मोहल्लो में एक दर्जन से अधिक चोरी हो चुकी है। वही परिषदीय स्कूल में भी कई बार चोरी हो चुकी है लेकिन आज तक किसी भी चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई। इसके अलावा कुछ माह पहले मीरपुर, अताईपुर, हमीरपुर खास, पपड़ी, बरझाला में भी कई चोरिया हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है आए दिन चोरियां से परेशान है। पुलिस आती है तो कहती है किसी पर संदेह हो तो बताओ। ऐसे में वह क्या बताए। यह कार्य तो पुलिस का है। यदि उन्होंने चोर को देखा होता तो पता चलता। ग्रामीणों में चोरी की घटनाओं को रोष व्याप्त है।

Advertisement

Post Views: 168
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.04.2025 - 10:06:37
Privacy-Data & cookie usage: