कायमगंज में लगे अधिकांश मीटर रीडिंग अधिक दे रहे हैं,भारतीय कृषक एसोसिएशन

schedule
2024-12-28 | 14:48h
update
2024-12-28 | 14:48h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
भारतीय कृषक एसोसिएशन की पंचायत जिला फर्रुखाबाद के नुनहाई मोहल्ला में किशन अग्निहोत्री प्रदेश सचिव के निवास पर रामलाल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। इस महापंचायत का संचालन राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमरीश शुक्ला द्वारा किया गया।पंचायत में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि एम0एस0पी0 खरीद की गारन्टी को लेकर खनौरी बॉर्डर पर 30 दिन से अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का स्वास्थ्य बराबर गिर रहा है।ब्लडप्रेशर चिन्ताजनक स्थिति पर पहुँच चुका हैं।इसके लिये किसान यूनियन के प्रत्येक संगठनों को आगे की रणनीति पर विचार करना आवश्यक हैं। सरकार एम0एस0पी0
पर झुकने को तैयार नही हैं।
जनपद फर्रुखाबाद के कस्वा कायमगंज में लगे अधिकांश मीटर रीडिंग अधिक दे रहे हैं। ऐसा जब मालूम हुआ जब उपभोगताओं को एक हजार रुपए जमा कर चेक मीटर लगे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने कहा अपराध अपराधियों भ्रष्टाचार भ्रष्टाचारियों की बजह से आमजन मानस घर के अन्दर सुरक्षित नहीं हैं घर के अन्दर सुरक्षित रहने के लिये अपराधियों भ्रष्टाचारियों पर सरकार का अंकुश कतई नही हैं। तहसील हो या थाना भ्रष्टाचारियों के अड्डे हो चुके हैं किसानो का काम पैसा लेकर भी भ्रष्टाचारी काम नहीं कर रहे हैं। पुलिस अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। पैसा लेकर अपराधियों को खुली
छूट मिल जाती है।शिकायत करता पर बी0एन0एस0 की धारा में कार्यवाही की जाती है और खुलेआम लूटखसोट हो रही है।प्राइवेट खाद विक्रेता खाद की अधिक कीमत बसूल कर रहे हैं जाँच कर कार्यवाही की जाये।किसान अन्न का दाता हैं।पूरे देश का पेट भरता हैं आर्थिक रुप से मजबूत करना सरकार का कर्तव्य हैं।गन्ना किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिये गन्ने की कीमत 450 रु प्रति कुन्टल की जावे व समय पर भुगतान किया जावे |शासन द्वारा कहा गया था कि सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री जल्द से जल्द
‘करवायी जाये जोकि लेखपाल पटवारी एवं कृषि विभाग द्वारा होनी थी वह नहीं की जा रही हैं। जिसके कारण किसानो को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। जनहित में भारतीय कृषक एसोसिएशन की सभी मांगों को जल्द ही पूरा किया जाए अन्यथा कि स्थिति में भारतीय कृषक एसोसिएशन जनपद में एक बड़ा आंदोलन करेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमरीश शुक्ला,प्रदेश महासचिव मुन्नालाल सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष रामलाल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह,प्रदेश सचिव किशन अग्निहोत्री, कानपुर मंडल महासचिव रामवीर जाटव, जिलाध्यक्ष शीलचंद्र, बिंदु सिंह गंगवार प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, जिला महासचिव आशुतोष त्रिवेदी, जिला सचिव निशांत त्रिवेदी,जिला मीडिया प्रभारी राजीव तिवारी, तहसील अध्यक्ष सदर जंटसिंह,ब्लाक अध्यक्ष शमसाबाद संजीव द्विवेदी,ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मदाबाद देवेश सिंह,प्रताप सिंह,विजय शाक्य,श्योराज, वीरेंद्र गुप्ता आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Post Views: 54
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.01.2025 - 10:07:14
Privacy-Data & cookie usage: