अंगूरी धारिया को विकास सामान्य निगरानी समिति का सदस्य बनने पर ग्रीन गैंग की महिलाओं ने किया सम्मानित

schedule
2024-12-28 | 17:10h
update
2024-12-28 | 17:10h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

(ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार)

तिर्वा(कन्नौज)। ग्रीन महिला एकता समाज सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंगूरी धारिया अम्मा को समाजवादी पार्टी ने जनपद का विकास सामान्य निगरानी समिति का सदस्य बनाये जाने पर ग्रीन महिला एकता समाज सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। अंगूरी धारिया के आवास पर पहुँच कर ग्रीन गैंग की महिलाओं ने सम्मानित किया। पिछले कई वर्षों से समाजवादी पार्टी में अपनी सेवा दे रही अंगूरी धारिया अम्मा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक अहम जिम्मेदारी जिला विकास सामान्य निगरानी समिति का सदस्य बना कर दी। अंगूरी धारिया लम्बे समय से समाजवादी पार्टी में कार्य कर रही है। जब समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव हुआ करते थे। अंगूरी धारिया का जनपद से लेकर पूरे प्रदेश में रसूक है। अखिलेश यादव जनपद कन्नौज का दौरा करते हैं तो वह अंगूरी धारिया अम्मा से मुलाकात करने के लिए स्वयं पहुंच जाते हैं। उनका यह रुतबा देखकर जनपद के कार्यकर्ता हमेशा अंगूरी धारिया को प्यार से अम्मा बुलाने लगे। जैसे ही जिम्मेदारी की खबर अम्मा के समर्थकों को मिली तो उनके समर्थक अम्मा के आवास पहुंचे और उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इसी क्रम में ग्रीन संगठन की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर अम्मा का स्वागत किया। इसके अलावा उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी ढेरो बधाई दी। इस मौके पर शांति देवी, उर्मिला शर्मा, प्रान्शी , कमला देवी, आशा देवी, सुधा, राजेश्वरी, पुष्पा देवी, मालती देवी, मुन्नी देवी, माया देवी आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 71
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.04.2025 - 03:23:03
Privacy-Data & cookie usage: