गिरिराज धाम मथुरा में 6 जनवरी से होगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा

schedule
2024-12-30 | 16:44h
update
2024-12-30 | 16:44h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

-श्री गिरिराज सेवा समिति फिरोजाबाद तत्वाधान में होगा आयोजन/

रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

Advertisement

फिरोजाबाद। श्री गिरिराज सेवा समिति द्वारा श्रीमद्भागवत कथा एवं गिरिराज की महाराज का भव्य पूजन 6 से 12 जनवरी तक गिरिरााज धाम, गिरिराज परिक्रमा मार्ग गोवर्धन मथुरा में किया जायेगा।
कथा व्यास आचार्य राधाशरण द्विवेदी ने संकट मोचन हनुमान मंदिर पर प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गिरिराज सेवा समिति फिरोजाबाद के तत्वाधान में गिरिराज धाम, गिरिराज परिक्रमा मार्ग गोवर्धन मथुरा में 6 से 12 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन एवं गिरिराज जी महाराज का भव्य पूजन किया जायेगा। जिसकी भव्य कलश यात्रा छह जनवरी को प्रातः 10 बजे से गया प्रसाद समाधि स्थल से प्रारम्भ होगी, जो कि कथा स्थल गिरिराज धाम पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। सात जनवरी से आचार्य राधाशरण द्विवेदी के मुखारविंद से दोपहर दो बजे से सांय छह बजे श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जायेगा। वहीं 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे पूर्ण आहूति के साथ समापन होगा। वार्ता के दौरान अमित अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, निखिल बंसल, विष्णु अग्रवाल, अनुज बंसल, राधिका बंसल, पूनम चैहान, मघेंद्र चैहान उर्फ पिंकी आदि मौजूद रहे।

Post Views: 122
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.05.2025 - 13:53:57
Privacy-Data & cookie usage: