यज्ञ कर की मानव कल्याण की कामना

schedule
2025-01-02 | 16:34h
update
2025-01-02 | 16:34h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

रिपोर्ट वीरेंद्र तोमर

बागपत/बिनौली/तितरोदा के ओमेगा वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार कौ यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमे शिक्षकों व विद्यार्थियों ने आहुति देकर मानव कल्याण की कामना की।
यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य अभय शास्त्री ने कहा कि यह संसार का सर्वोत्तम कर्म है। यज्ञ करने से पर्यावरण का प्रदूषण दूर होता है, साथ ही वेद मंत्रों के उच्चारण से आत्मिक उन्नति होती है। इसलिए हमे अपने घरों में नित्य प्रतिदिन यज्ञ करना चाहिए। शिक्षक, शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहुति देकर मानव कल्याण की कामना की।
आयोजन में प्रबंध समिति सदस्य मनोज कुमार नैन एडवोकेट यज्ञमान रहे। प्रधानाचार्य डा. केपी सिंह,
एडवोकेट देवेंद्र शर्मा, किरण पाल प्रधान, संजीव कुमार, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
फोटो:तितरोदा के ओमेगा वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में यज्ञ मैं आहुति देते शिक्षक व विद्यार्थी

Advertisement

Post Views: 109
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.05.2025 - 13:19:32
Privacy-Data & cookie usage: