मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के मनमानी व तानाशाही वाले रवैया से दो सफाई कर्मी हुए गंभीर रूप से घायल ,साथी कर्मचारियों ने, लगाए गम्भीर आरोप

schedule
2025-01-03 | 16:50h
update
2025-01-03 | 16:50h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल/

फिरोजाबाद । सत्ता पर अपनी मजबूत पकड़ और स्टॉफ के साथ मनमाना रवैया रखने वाले मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर योगेश कुमार गोयल की तानाशाही व लापरवाही का एक मामला शुक्रवार को उस समय सामने आया जब, दो सफाई कर्मचारी बिजली का करेंट लग जाने के कारण गम्भीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। जिन्हें, सूचना पर पहुंचे साथी सफाई कर्मचारियों ने तत्काल उपचार हेतु स्वयं अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

घायल सफाई कर्मचारियों के परिजनों ने बताया कि, घटना शुक्रवार की दोपहर लगभग 1 बजे की है। जब, प्राचार्य डॉक्टर योगेश कुमार गोयल दो सौ सैया में मौजूद थे और सफाई कर्मचारी भी नजदीक ही सौ सैया अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने कई बार उक्त कार्य करने से मना किया। लेकिन, प्राचार्य के सख्त आदेश के कारण मेडिकल कॉलेज प्रसूता विभाग के सौ सैया अस्पताल के बाहर लगे ट्रांसफार्मर के बॉक्स में सफाई पुताई करने पहुंच गए।

उन्होंने अभी कार्य करना शुरू ही किया था कि 33000 वोल्टेज वाली लाइन में करंट आ गया और दोनों सफाई कर्मचारी बुरी तरह करंट से झुलस कर गिर पड़े। अचानक घटित हुई घटना से हॉस्पिटल परिसर में हड़कंप मच गया और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सहित सभी जिम्मेदार मौके से गायब हो गए। साथी सफाई कर्मचारियों ने उन्हें जिला ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Post Views: 135
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.02.2025 - 05:19:46
Privacy-Data & cookie usage: