ईस्ट इंडिया टाइम्स दैनिक अखबार की खबर का हुआ बड़ा असर, जिलाधिकारी के निर्देश पर जलनिगम की टीम पहुची जांच करने।ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट ऋषिकांत दुबे।करहल/मैनपुरी।जनपद की तहसील करहल में ईस्ट इंडिया टाइम्स दैनिक अखबार में प्रकाशित हुई खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। ईस्ट इंडिया टाइम्स अखबार में 8 जुलाई के अंक में प्रकाशित खबर “एक माह से बंद पड़े है मंदिर, नही हो पा रही है पूजा अर्चना” के नाम से प्रकाशित खबर होते ही जल निगम की टीम व नगर पंचायत करहल ने एक्शन में आकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का कार्य शुरू किया है। बताते चले कि बरसात के मौसम में करहल के कई प्रमुख मन्दिरो में जलभराब को समस्या उतपन्न हो गई थी। जिस कारण पूजा अर्चना नही हो पा रही है। जिसको लेकर स्थानीय लोगो ने प्रदर्शन किया। वही समाजसेवी नितिन चतुर्वेदी ने भी पत्र लिखकर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण को समस्या के बारे में अबगत कराया था। जिस पर विभाग ने तत्काल एक्शन में आकर मौके की स्थिति को देखा और पाया कि नाला की ऊँचाई ज्यादा है। मंदिर के फर्श की गहराई नीची है। जिस कारण जलभराब की स्थिति पैदा हो जाती है। वही नगर पंचायत व करहल चेयरमैन के निर्देश पर वहां अपना कार्य शुरू कर दिया है। वही मुहल्ले के स्थानीय लोग सभासद प्रतिनिधि राजू खटीक, पंडित महेशानंद, योगेश मिश्रा, परशुराम उर्फ पप्पू, सुमित, सुनील मिश्रा, पबन पंडित, लोकेश, सुबोध, निक्की, राजेश रितिक समेत आदि तमाम लोगो ने समस्या का हल देखकर ईस्ट इंडिया टाइम्स अखबार को धन्यबाद दिया है।