गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर दीवान सजाए गए

schedule
2025-01-06 | 16:00h
update
2025-01-06 | 16:00h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर गुरु महाराज की छत्रछाया में एवं पंच प्यारों की अगुवाई में हजारों की संख्या में संगत के साथ विशाल नगर कीर्तन निकला गया।गुरुद्वारा सिंह सभा बाजपुर के प्रधान कुलविंदर सिंह किंदा एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सहित इलाके संगत द्वारा गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर महान नगर कीर्तन में ऐतिहासिक व्यवस्थाएं की गई।इस बार गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर महानगर कीर्तन केलाखेड़ा से दोराहा बाजपुर होते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंच।गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म 22 दिसंबर 1666 को बिहार के पटना में हुआ था। मात्र दस साल की उम्र में उन्होंने गुरु की गद्दी संभाली और सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु बनें। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर गुरु गोविंद सिंह जी ने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की और इस दौरान सिखों को पांच ककार केश,कड़ा,कृपाण,कच्छा और कंघा धारण करने को कहा था।गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर सुबह भक्तों का समूह ‘वाहेगुरु’ का जाप और शबद-कीर्तन के साथ नगर कीर्तन निकालते हैं।इस दिन हर गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया जाता है।बाजपुर गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरु महाराज का लंगर हजारों की संख्या में संगत ने लंगर छका।

Advertisement

Post Views: 61
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.04.2025 - 04:10:05
Privacy-Data & cookie usage: