ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार
कन्नौज। सपा नेता के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर। सपा नेता कैश खां ने नगर पालिका की सड़क पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया था। नगर पालिका के नोटिस के बाद कैश खां ने कोर्ट से स्टे ले लिया था। स्टे खत्म होने के बाद प्रशासन ने की बुलडोजर की कार्रवाई। कन्नौज में सपा नेता कैश खां के मैरिज गेस्टहाउस को मंगलवार सुबह बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। सुबह आठ बजे प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर पहुंच गई। मैरिज हाल के अवैध कब्जे को तोड़ना शुरू कर दिया। अफसरों का दावा है कि सपा सरकार में अवैध कब्जा करके मैरिज हाल का निर्माण करवा लिया। दबंगई और अफसरों की मिलीभगत के चलते सड़क के ऊपर ही लेंटर डालकर गेट लगा लिया। रास्ते को बंद कर दिया। कैश खां सपा का कोषाध्यक्ष भी रह चुका है। अफसरों ने बताया कि अवैध रूप से बने मैरिज गेस्टहाउस के खिलाफ मोहल्ले के लोगों ने कई बार शिकायतें की थीं।सपा नेता का बालापीर इलाके में है मैरिज गेस्टहाउस
पीडब्लूडी और नगर पालिका की ओर से नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद भी कब्जा नहीं हटाया, तो मंगलवार सुबह एसडीएम रामकेश भारी फोर्स के लेकर पहुंचे और मैरिज गेस्टहाउस को गिराने की कार्रवाई शुरू हुई। सपा नेता का यह मैरिज गेस्टहाउस शहर के बालापीर इलाके में है। मैरिज गेस्टहाउस के बिल्कुल सामने कैश खां तीन मंजिला मकान भी है।क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सपा नेता ने मंदिर का अधिकांश हिस्सा कब्जा कर लिया है। यह बाबा जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर से सटा है। पड़ोसियों का आरोप है कि सपा सरकार में कैश खां ने मंदिर का अधिकांश हिस्सा कब्जा कर लिया। मूर्तियों और शिवलिंग को कुएं में डलवा दिया। हालांकि, अफसरों ने इसकी पुष्टि नहीं की। उनका कहना है कि मकान में भी कब्जे की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है।एसडीएम सदर रामकेश ने बताया कि बालापीर मोहल्ले में सड़क पर अवैध अतिक्रमण किया गया था। लिंटर डाल कर गेट लगा लिया था। दो महीने पहले नोटिस दिया गया था। इसके बाद कोर्ट से स्टे लिया गया था। अब स्टे खत्म हो गया है। आज नगर पालिका की टीम रास्ता साफ करवा रही है। गेट हटा दिया गया है। वहीं, बाकी जो अतिक्रमण है उसे भी हटाया जा रहा है।