मुस्लिम समाज ने यशपाल आर्य को जन्मदिन पर गौ माता भेंट की

schedule
2025-01-08 | 15:45h
update
2025-01-08 | 15:45h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष व बाजपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक यशपाल आर्य के जन्मदिवस पर उनकी दीर्घायु,उन्नति तथा लंबी उम्र के लिए,तीन मूर्ति मंदिर,कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ का आयोजन किया।विद्वान पंडित शिवकुमार ने विधिविधान से हवन यज्ञ संपन्न कराया।हवन पश्चात प्रसाद एवं मिष्ठान वितरण भी किया गया।नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक विकास पुरुष यशपाल आर्य के जन्मदिन के शुभ उपलक्ष्य पर मुस्लिम समुदाय के भाइयों नें श्री यशपाल आर्य को गौ माता भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर हरमिंदर सिंह लाडी,कदीर अहमद,डीके जोशी,फुरकान राजा,यासीन अली, अनिल सेन,नवदीप सिंह कंग,हाजी अमीर अहमद,पवन शर्मा,बालवीर कालू, आशु मेहरा,आदित्य चांनना,बहादुर भंडारी,बृजेश यादव,अनवर अहमद, जीत सिंह,नितिन बिष्ट,अभिषेक तिवारी आदि मौजूद थे।

Advertisement

Post Views: 111
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
29.05.2025 - 09:14:38
Privacy-Data & cookie usage: