संविधान गौरव अभियान मनाने को लेकर बैठक रूपरेखा तैयार की

schedule
2025-01-09 | 17:00h
update
2025-01-09 | 17:00h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर/

बागपत/विकासखंड के गांव नैथला में कोताना मंडल के पदाधिकारियों की संविधान गौरव अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अभियान को उत्सव के रूप में मनाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
इस दौरान मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि संविधान को निर्मित हुए 75 वर्ष हो रहे हैं। इस अवसर पर संविधान के गौरव अभियान को एक उत्सव के रूप में पार्टी द्वारा मनाया जा रहा है, जिसमें जिले की टोली मंडल की टोली बना करके कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में जाना है। उन्होंने कहा संवैधानिक मूल्य भाजपा की उपलब्धियां और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की विरासत का सम्मान किस प्रकार भाजपा द्वारा किए जाने वाले सम्मान के बारे में बताना है।
जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि आज तक विपक्षी पार्टियों ने बाबा साहब को उसे सम्मान से वंचित रखा जिसके हो हकदार थे, बाबा साहब का संविधान निर्माण में जो अमूल्य योगदान है इस योगदान को हमें घर-घर तक पहुंचना है। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह प्रधान ने की। संचालन एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष आत्माराम मौर्य ने किया।
इस दौरान संविधान गौरव अभियान के सहसंयोजक रविन्द्र आर्य, बूथ अध्यक्ष ओंकार त्यागी, सेक्टर प्रभारी राधेश्याम, फूल सिंह, मायानन्द राजू, सूरजभान सिंह, धर्मभीरु सिहं, चन्द्रभान आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 104
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.05.2025 - 14:26:29
Privacy-Data & cookie usage: