ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
कायमगंज क्षेत्र के गांव अरियारा निवासी सुंदर लाल राजपूत की 27 वर्षीय पत्नी सुमित्रा की सुसराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर मृतका के मायके जनपद हरदोई के थाना साण्डी के गांव बखरिया निवासी पिता रामसच्चे, मां सीमा देवी समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। जहां बेटी का शव देख कर दहाड़े मार कर रो पड़े। सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। जहां नायब तहसीलदार सृजन कुमार व मनीष वर्मा, प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ने जांच की। मृतका के पिता ने कहा उसकी पुत्री के देवर की शादी तीन माह पहले हुई है। उनका आरोप था उसकी देवरानी घर में आई है तब से घर में विवाद होता रहता है। कुछ दिन पहले देवरानी से विवाद हुआ था तो वह पुत्री की ससुराल आए थे। बेटी ने मारपीट करने की बात कही थी। इस पर उन्होंने ससुराल बालों को समझाया था। पिता ने कहा ससुराल बालों ने बेटी की मौत की जानकारी नहीं दी। ग्रामीणों से जानकारी मिली है। जब वह लोग यहां आए तो उसकी बेटी का शव बरामदे में जमीन पर पड़ा मिला। उन लोगों के आने पर ससुराल वाले भाग गए। मृतका के पिता ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया उसकी पुत्री की शादी 2018 में हुई थी। उसके बड़ा पुत्र मयंक व गोद में पुत्री नित्या है। इधर जांच पड़ताल के बाद नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *