ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल
फिरोजाबाद। भाजपा कार्यालय मोड़ा कनेटा पर केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश मंत्री व विधायक अंजुला सिंह माहौर रही।
उन्होंने कार्यकर्ताओ ंऔर प्रबुद्वजनों को संबोधित करते हुए कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला यह बजट, देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की राह को आसान करने वाला है। प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली डबल इंजन की सरकार जनकल्याण हेतु कृत-संकल्पित है। केंद्रीय बजट 2024 किसान कल्याण, युवा सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर केंद्रित है। जिसमें उत्तर प्रदेश के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। बजट संगोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत ऐतिहासिक बजट की विशेषताएं प्रबुद्धजनों व कार्यकर्ताओं के साथ साझा की। कार्यकर्ताओ को बजट की विशेषताओं को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना पर कार्य करना है। संगोष्ठी में लोकसभा भाजपा प्रत्याशी रहे ठा. विश्वदीप सिंह, डॉ सत्यपाल सिंह राजपूत, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, सिरसागंज चेयरमैन रंजना सिंह ने बजट पर अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, कमलेश राजपूत, राघवेन्द्र सिंह पूर्व चेयरमैन, सुशील चक, राकेश सिंह, माया देवी सागर चेयरमैन एका, रेखा देवी कुशवाह चेयरमैन फरिहा, आकाश शर्मा, शिवशंकर शर्मा, दिनेश गुप्ता, केशव गुप्ता, विपिन शिवहरे, पूरन सिंह लोधी, मुकेश धामा, सतीश चंद्र प्रजापति, नीलम दिवाकर, रेनु उपाध्याय, नीलम चैहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित प्रबुद्ध जन उपस्थित रहें। कार्यक्रम के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत अंजुला सिंह माहौर व जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *