ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
दि किसान चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू हुए करीब दो माह से अधिक समय बीत गया है। पुरानी मशीनों के कारण कई बार तकनीकी खराबियों से पेराई कार्य बाधित हो चुका है। अभी बीते दिनों पहले ही रोलर में खराबी आ जाने से तीन दिन पेराई कार्य ठप गया था। इसके बाद पुराई कार्य शुरू हुआ था। पहले गन्ना पेराई कार्य तकनीकी खराबी से बंद होता रहा लेकिन अब तक मिल के सामने गन्ना न होने के कारण नोकेन की स्थिति उपन्न हो गई है। मंगलवार सुबह मिल में गन्ना न होने से पेराई कार्य बंद हो गया। इससे हडकंप मच गया। फौरन मिल प्रशासन ने गन्ना सेंटर के साथ साथ क्षेत्र के किसानों से सम्पर्क किया गया। इसके बाद गन्ने से लदी गाड़ि़या आने लगी। चीनी मिल प्रशासन का कहना है पेराई को शुरू करने के लिए करीब चार हजार कुंतल गन्ने की आवश्यकता है। अभी तक आठ सौ कुंतल ही गन्ना आया है। देर शाम गन्ना पेराई चलने की उम्मीद है।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *