×

भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह मनायाहोली प्रेम सौहार्द्र व भाईचारे के साथ मनाएं

रिपोर्ट वीरेंद्र तोमर

बागपत/चमरावल रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता के e साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। समारोह की शुरुआत परंपरागत तरीके से तिलक लगाकर की गई। एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा होली पर्व प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। होली त्योहार को प्रेम सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाने की अपील भी की।
कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी हैं।
प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है। कार्यकर्ताओं से कहा अपने आसपास के क्षेत्र में आम जनता को सरकार की जनहितकारी योजनाओं से जोड़ें।
भाजपा मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, नगर अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यबीर सिंह बड़का, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित उपाध्याय, सुनील दीक्षित, नरेंद्र चौहान, अक्षय तोमर, विशेष कुमार, दीपक कश्यप, सौरभ प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Post Comment

You May Have Missed