ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। तहसील छिबरामऊ के ग्राम बहवलपुर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित भारतीय किसान यूनियन किसान कन्नौज की समीक्षा बैठक में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर गर्मजोशी से किया स्वागत।भारतीय किसान यूनियन किसान के कन्नौज जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला व प्रदेश प्रवक्ता आचार्य डॉ रजनीश दुवे आदि ने चांदी का मुकुट व पगड़ी पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत सम्मान किया। आयोजित बैठक में भाकियू किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसान किसी भी किसान का शोषण नहीं होने देगा। मौजूदा समय में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था बदहाल है किसान परेशान है अधिकारी कुछ कर नहीं रहे है । किसान की माली हालत बहुत ज्यादा खराब होती जा रही है।सरकार ने वादा किया था कि हम किसानों की आय दोगुनी करेंगे लेकिन वह केबल जुमला बनकर रह गया ।उधर, बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता का भी बुरा हाल है। किसानों को फसलों का भुगतान समय पर नहीं मिल रहा है। भारतीय किसान यूनियन किसान किसानों की आवाज उठाने के साथ-साथ गरीब परिवारों के लिए भी काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी।
उन्होंने जिला अध्यक्ष राजा शुक्ला को निर्देशित करते हुए कहा कि हर माह अपने यूनियन के कार्यकर्ताओं से सौ रुपये जमा करें, जिससे गरीब किसानों की लड़कियों की शादी में सहयोग किया जा सके। तथा गांव गांव जाकर किसानों को संगठन में जोड़े उन्हें संगठन में जुड़ने के लाभ बताएं और संगठन की शक्ति से परिचय कराएं ।उन्होंने सरकार से मांग की आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में भेजा जाए। भारतीय किसान यूनियन किसान किसी भी किसान का शोषण नहीं होने देगी। यदि किसी भी किसान का सरकारी कर्मचारी या अधिकारी शोषण करता है तो वो उसके खिलाफ आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि एक बड़े आंदोलन की रणनीति बनाओ और कलेक्ट्रेट का घेराव करो और सोए हुए अधिकारियों को जगाओ तभी समस्याओं का समाधान होगा ।
इस मौके पर एक दर्जन से अधिक किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की ।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश प्रवक्ता आचार्य डॉ रजनीश दुबे ने कार्यक्रम का संचालन किया बैठक में मुख्य रूप से दीपक चौहान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, नितिन सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, रवि तिवारी प्रदेश महासचिव, सतीश शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री, अरुण सैनी, शैलेन्द्र शाक्य, महेश गौड़, शिव कुमार सिंह, शांति प्रकाश शर्मा, टिंकू शर्मा,शनी शाक्य, राहुल दुबे, पुनीत दुबे,नीरज यादव,छोटू यादव,नीरज यादव, हिमांशु चौहान,सूरज दुबे,हर्ष मिश्रा,सोनू पाण्डेय, आनंद तिवारी, अभिषेक चौबे, तैय्यब ख़ान, बृजेश यादव, अनिल दुबे, संतोष दुबे, जीतू शर्मा, शिवम् शुक्ला, आंनद शुक्ला,गोलू ठाकुर, विजय सिंह, राहुल शाक्य गोविंद शर्मा, शांतनु यादव,टीटू ठाकुर, संजय सेंगर समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *