ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने 16 ई रिक्शा का चलान व 06को सीज किया
रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर बागपत



बागपत बागपत में ई रिक्शा व ऑटो के खिलाफ यातायात पुलिस व परिवहन विभाग ने संयुक्त रुप से अभियान चलाकर आज 16 ई रिक्शाओ का चलान काटे तथा 06 ई रिक्शाओ को थाने में सीज किया, आप को बता दे कि परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चला रखा है जिसमें जिन ई रिक्शा चालकों के पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है जो नियमों को तोड़ते हैं तथा सवारियों के लिए ई रिक्शा को कही भी आडी तिरछी खडी कर के सवारियों को बैठा ते है तथा आम राहागीर भी इन से काफी परेशान रहते हैं उन ई रिक्शा वालो के विरुद्ध परिवहन विभाग ने अभियान चला रखा है एआरटीओ राघवेंद्र सिंह के अनुसार परिवहन विभाग ई रिक्शा चालकों को ई रिक्शा संचालन हेतु नियम कायदे से चलाने की जानकारी दी गई एआरटीओ ने बताया कि जो ई रिक्शा चालक यातायात नियमों को तोडेगा उन ई रिक्शाओ का चलान कर सीज की जायेगी एआरटीओ राघवेंद्र ने कहा कि ई रिक्शा व/ बिना परमिट के चल रहे थ्री व्हीलर टेंपो वाहनों के खिलाफ निरंतर चैकिंग अभियान चला कर उन्होंने सीज किया जायेगा चलाऐ जा रहे अभियान में अब तक 232 ई रिक्शाओ का चलान काटे व 106 ई रिक्शाओ को सीज किया गया जा चुका है।
Post Comment