ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरोचीफ ताहिर कुरैशी

मथुरा। थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव अहमल में एक परिवार पर गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना में विश्वेंद्र और उनकी बहन शालू घायल हो गए। घटना के समय परिवार अपने पुराने घर को तोड़कर नया निर्माण कर रहा था। रात में कुछ कार सवार बदमाश वहां पहुंचे उन्होंने विश्वेंद्र के पिता चंद्रपाल का नाम पूछा। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। गोली पहले विश्वेंद्र के पैर में लगी फिर वही गोली उनकी बहन शालू के जा लगी। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। स्थानीय भाजपा नेता हेमराज कुंतल ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ गोवर्धन आलोक सिंह और एसओ मगोर्रा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से साक्षय जुटाए। मामले की जांच की जा रही है।

By eid eid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *