फिरोजाबाद ।

उच्च प्राथमिक विद्यालय आसफाबाद (1 – 8 ), नगर क्षेत्र व जनपद फिरोजाबाद में स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में बच्चे स्कूल चलो अभियान रैली बैनर एवं नारे लिखी हुईं तख्तियां लेकर – बच्चे मांगें प्यार दो, शिक्षा का अधिकार दो।, आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जायेंगे।, घर -घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ, शिक्षा ऐसी सीड़ी है, जिससे चलती पीढ़ी है। नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। जिनके साथ -साथ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व अन्य सदस्य गण एवं शिक्षक गण भी साथ-साथ चल रहे थे। रैली सेवित क्षेत्र में भ्रमण कर विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। रैली संचालन प्रधानाध्यापक शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।
रैली में प्रबंध समिति अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, कमरुद्दीन खान, सरिता सिंह, कीर्ति, उपाध्यक्ष मीना देवी, कमलेश देवी, लक्ष्मी, विमलेश देवी, उषा देवी, श्याम बेटी आदि सम्मिलित हुए।