ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। जनपद के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर गांव में एक दिल दहलाने वाला दर्दनाक हादसा हो गया। घर पर काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से सगे भाई-बहन गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में दोनों को गुरसहायगंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टर साबिर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नेकपुर गांव निवासी विनय चन्द्र के 19 वर्षीय पुत्र शनि और 17 वर्षीय पुत्री नेहा के रूप में हुई। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल में ही परिवारजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। गांव में भी घटना की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाई-बहन पढ़ाई के साथ घर के कामों में भी मदद किया करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *