ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना

फर्रुखाबाद।

अमर शहीद वीरांगना अवंतीबाई लोधी की 194 वीं जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री बी एल वर्मा का स्वागत सम्मान अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा काली नदी पुल पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन प्रदेश अध्यक्ष धीरज पाण्डेय और समाज सेवी श्याम सुन्दर लल्ला पूर्व सभासद तथा उनकी टीम के‌ द्वारा स्वागत व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल सक्सेना, जिला सचिव सौरभ शाक्य, जिला अध्यक्ष एटा हिमांशु भारद्वाज, नगर अध्यक्ष फरुखाबाद सौरभ गुप्ता,
नगर महामंत्री मनीष यादव, नगर सचिव अभिषेक मिश्रा, नगर सचिव नीरज राठोर, बढ़पुर ब्लाक उपाध्यक्ष अतुल मिश्रा, सदस्य अभिषेक, बिहार रिटायर्ड फौजी जय ओम शुक्ला तथा लोधी समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *