रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना।

फर्रुखाबाद।
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात
हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह
द्वारा पोस्ट कमांडर को सूचना दी गई कि प्लेटफार्म
न० 4 पर एक महिला यात्री की प्रसव पीड़ा हो रही है उसे तुरंत मदद की आवश्यकता है। सूचना पर उप निरीक्षक रुबी स्टाफ सहित मौके पर पहुंची। तथा गर्भवती महिला का नाम काजल पत्नी टुनटुन
निवासी ग्राम नवाडीह थाना
लखीसराय जिला लखीसराय अटेंड किया गया। महिला के परिवारजनों द्वारा हॉस्पिटल मदद हेतु पूछने पर इनकार किया गया। इसके बाद महिला के साथ उपस्थित उसके परिवार की महिलाओं की मदद से प्रसव कराया गया। महिला द्वारा एक पुत्र को जन्म दिया गया। मां तथा
बच्चा दोनों स्वस्थ्य है। महिला
काजल अपने परिजनों के साथ गाड़ी संख्या 15083
से लखीसराय फरुखाबाद
तक टिकट लेकर यात्रा कर
रही थी। आसपास मौजूद
यात्रियों तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता तथा सहयोग की
काफी सराहना की गई।