रिपोर्ट राजेंद्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान फेज-5.0 एंटी रोमियो अभियान के तहत शुक्रवार को ठठिया थाना पुलिस ने आर.आर.के. पब्लिक स्कूल, पुरानी ठठिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। थाना ठठिया के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हसीब अहमद, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल आदित्य तिवारी, महिला कांस्टेबल क्षमा वर्मा, सुरीति, सोनम व रिचा ने छात्राओं को एकत्रित कर मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता हेतु वीमेन पावर लाइन 1090, UP112, ऑपरेशन कवच, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 155260 और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया पर अपराधों से बचाव के तरीके भी बताए और कहा कि किसी भी समस्या को छुपाने के बजाय तुरंत परिजनों और पुलिस से साझा करें। कार्यक्रम में छात्राओं ने सवाल पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान भी किया।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *