रिपोर्ट वीरेंद्र तोमर
बागपत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए भाजपा द्वारा 25 सितंबर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से लेकर 25 दिसंबर तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जयंती तक पूरे तीन माह आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में होने वाले कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारीयों से लेकर बूथ लेवल तक के कार्यकर्ता भी इस कार्य में लगेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।


कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद लालगंज नीलम सोनकर रही।
प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा तीन माह के विशेष अभियान में सम्मेलन किये जाएगे। लोगों को स्वदेशी के प्रति जागरूक किया जाएगा। हर घर स्वदेशी अभियान चलाया जाएगा। भारत में निर्मित वस्तुओं का उपयोग के लिए गांव-गांव तक प्रचार किया जाएगा। गांव के लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा, क्योंकि गांव को आत्मनिर्भर बनाएंगे तभी हमारे देश आत्मनिर्भर बनेगा और वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में भारत उभर कर सामने आएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान मंडल कार्यशाला प्रेस वार्ता युवा एवं महिला सम्मेलन, प्रोफेशनल सम्मेलन, जिला स्तरीय स्वदेशी मेला, मंडल स्तरीय युवा एवं महिला सम्मेलन, छोटे दुकानदारों एवं स्थानीय कारीगर सम्मेलन, आत्मनिर्भर भारत संकल्प व्रत और पदयात्रा आदि कार्यक्रम किए जाएंगे।
जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जितने भी कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्हें सभी कार्यकर्ता मेहनत कर उन्हें सफल बनाएं।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सरिता चौधरी ने किया।
इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी व आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला संयोजक पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक कुलदीप भारद्वाज, अनिल चौहान, अनिल तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष सुदेश चौहान, जिला पंचायत सदस्य मनूपाल बंसल, नगर अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, एससी मोर्चा जिला संयोजक आत्माराम मौर्य, डॉ शरफत अली, जिला मंत्री सुधीर ठाकुर, रविन्द्र आर्य, मंडल अध्यक्ष मनीष कुशवाहा मनजीत गुर्जर दिनेश प्रधान, डॉ सतेन्द्र प्रजापति, अमित उपाध्याय, सुनील दीक्षित, अक्षय चौधरी, एडवोकेट मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।