ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
नगर से सटे गांव घसिया चिलौली में किराए के मकान में रह रहे 30 वर्षीय युवक रजत अग्रवाल का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मकान मालिक ने कोतवाली पुलिस को दी। क्राइम इंस्पेक्टर राजेश सिंह व मंडी चौकी प्रभारी अवधेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मामले की जानकार उच्चधिकारियों को दी। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्कूल स्टाफ की ओर से मृतक की बहन को सूचना दी गई। स्कूल स्टाफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि रजत अग्रवाल स्कूल में क्लर्क के पद पर तैनात था। पिछले दो दिन से उसका फोन स्विच ऑफ था। जिस पर उसका हाल-चाल लेने घर पहुंचे थे। घर का मैन गेट अंदर से बंद था। जिस पर मकान के मालिक को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे मकान मालिक ने ई रिक्शा के सहारे मकान के अंदर पहुंचा। और दरवाजा खोला दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो कमरे का गेट खुला हुआ था। कमरे में गैस हिटर जल रहा था। मौके पर पहुंचे निजी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्टाफ ने बताया कि रजत के माता-पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। 3 माह पहले रजत ने अपनी बहन पूजा की शादी मध्य प्रदेश के प्रांत उज्जैन से की थी। मकान मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 जनवरी को रजत को किराए पर मकान दिया था। वह मकान में अकेला ही रहता था। आज स्कूल के स्टाफ की तरफ से सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचा तो देखा की रजत अग्रवाल मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *