ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कंपिल/कायमगंज/फर्रुखाबाद
शुक्रवार रात कोतवाली कायमगंज के एक गांव निवासी ग्रामीण के घर जनपद कासगंज क्षेत्र से बारात आयी थी। बारात गाजे बाजे के साथ दुल्हन के घर पहुंची थी। खुशी मनाई जा रही थी। बताया गया है कि बारात दरवाजे पर पहुंचते ही डीजे पर शराबी युवकों द्वारा डांस के दौरान मारपीट होने लगे। थोड़ी ही देर मे बाराती और घराती मे जमकर लात घुसे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस के आते ही बराती भाग गये। दूल्हा और उसके कुछ नजदीकी रिश्तेदार ही रह गये। बाद मे दुल्हन ने अपने से बड़ी उम्र का दूल्हा देख शादी से इंकार कर दिया। मौके पर मौजूद रिश्तेदार काफी देर तक दुल्हन को मनाने का प्रयास करते रहे। दुल्हन के शादी के इंकार के बाद रात मे ही दूल्हा बिना दुल्हन के बैरंग लौट गयी। दोनों पक्षों मे समझौता के बाद पुलिस भी जांच पड़ताल कर वापिस लौट गयी।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *