महाशिवरात्रि पर मंदिरों में लगी भक्तों की कतारे, गूंजे महादेव के उद्घोष
ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
महाशिवरात्रि के दिन मंदिरों में भोलेनाथ भक्तों की भीड़ सुबह से ही दर्शन करने के लिए उमडी।
महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर के सभी मंदिरों पर आस्था का जन सैलाब उमडता दिखाई पड़ा। बुधवार को भोर से ही भक्तों की कतारे मंदिरों पर लग गई थी। गंगा दरवाजा शिवालय में हर हर महादेव के जयकारों की गूंज चारों ओर सुनाई दे रही थी। महाशिवरात्रि पर भक्त मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए आतुर दिखे। नगर के मंदिरों व शिवालय में श्रद्धा का ज्वार उमड़ पड़ा। हर हर महादेव के जयकारे के साथ देवाधिदेव के सामने हाजिरी लगाई गई। शिवालय में सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने भगवान शंकर के प्राचीन शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। नगर हो या गांव हर जगह शिवरात्रि को लेकर भक्तों में उत्साह दिखा। मंदिरों को आकर्षक झालरों से सजाया गया। मंदिरों पर साज सज्जा के अलावा धार्मिक कार्यक्रमों के इंतजाम किए गए।नगर के फूलमती देवी मंदिर, लंगड़े बाबा मंदिर, देवी मंदिर लाल कुआं, भगवान राम मंदिर व शिव मंदिर आदि पर भक्तों की सुबह से ही भीड़ जमी रही। श्रद्धालु और कांवरिये हाथों में गंगाजल लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लंबी कतारों में खड़े होने के बावजूद उनकी आस्था और ऊर्जा बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद दिखा।
Post Comment