ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी और विधायक के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान अधिकारी, विधायक आदि ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रिया शाक्य, विधायक छिबरामऊ श्रीमती अर्चाना पाण्डेय, विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ला, जिला अध्यक्ष भाजपा वीर सिंह भदौरिया तथा मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी तथा जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में कलेक्ट्रेट प्रांगण में ’स्वस्थ नारी सशक्त नारी, सशक्त नारी सुरक्षित समाज, लाडली रक्षा अभियान आत्मरक्षा कार्यक्रम’ के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर भव्य आयोजन किया गया।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्माानित किया गया तथा नवनियुक्त आंगनबाडी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। नवनियुक्त आंगनबाडी कार्यकत्रियां श्रीमती आकांक्षा, श्रीमती सोनी सिंह, सुश्री सीता, श्रीमती प्रियंका तथा श्रीमती सोनी सिंह को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। इसी प्रकार महिला उद्यमी क्षेत्र में सुश्री पूजा वर्मा, निरजा त्रिपाठी, अमिता गुप्ता, कृति, कल्पना वर्मा, रूबिन, मधु, पप्पी देवी, स्वाती देवी। नमो ड्रोन दीदी श्रीमती संगीता, सुश्री वन्दना, सोनाक्षी, श्रीमती अर्चना देवी, श्रीमती सोनी देवी, आरती कुशवाह, मनोशिया पाल,नेहा देवी। ब्लाॅक स्तर पर कार्य करने वाली बी0सी0 सखी सुश्री अंजना सिंह, अल्का, जस्मिता अग्निहोत्री, दिव्या, शशी, प्रभा पाल, शबनम देवी, आंकाक्षा, मंजु देवी। बाल विकास परियोजना कन्नौज शहर व ग्रामीण में कार्य करने वाली आंगनबाडी कार्यकत्री श्रीमती मालती, रूबीना, लाली देवी, पूनम, सीमा को प्रतिक चिन्ह देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप जिला मजिस्टेªट सदर सुश्री स्मृति मिश्रा, जिला विकास अधिकारी नरेन्द्र देव द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम राजकुमार लोधी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम राय, उपायुक्त उधोग धन्नजय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एस0पी0 सिंह, सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *