ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद– जिला ब्राह्मण महासभा की एक बैठक दोपहर 1 बजे परशुराम शिविर पर आयोजित की गई। जिसमें भगवान परशुराम शोभायात्रा निकालने को लेकर चर्चा हुई।

शोभायात्रा अध्यक्ष आशू उपाध्याय ने बताया कि फिरोजाबाद जिले में हर साल निकलने वाली हमारे आराध्य भगवान परशुराम की शोभायात्रा भव्य रूप से मई में निकाली जाएगी और इस बार शोभायात्रा की कमान युवाओं के हाथ में है और सभी युवाओं का साथ हमे मिल रहा है।

बैठक में शोभायात्रा को कैसे सफल बनाया जाए इसको लेकर सभी लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान गोपाल भारद्वाज, रितिक उपाध्याय, फजलेंद्र पाराशर, आकाश पचौरी, सुनील शर्मा, निक्की शर्मा, गौरव मिश्रा, शांतनु शर्मा, अमित उपाध्याय, देव शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *