×

राज्यमंत्र ने फीता काटकर त्रिदिवसीय विकास महोत्सव मेले का किया शुभारंभ

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरोचीफ ताहिर कुरैशी

मथुरा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग / प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने फीता काटकर त्रिदिवसीय विकास महोत्सव मेले का शुभारंभ किया। मंत्री ने सूचना विभाग की फोटो गैलरी का अवलोकन किया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का बारी बारी से जायजा लिया तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। केंद्र सरकार के सफल 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, जनपद में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति को समर्पित था, जिसका थीम उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन रखा गया है। इस गौरवशाली महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रभाव का अनुभव किया।
प्रदेश सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियों को लघु फिल्मों के माध्यम से सभी को दिखाया गया।
श्रीमती सीमा मोरवाल द्वारा प्रसिद्ध लोकगीतों के माध्यम से सांस्कृतिक समा बांधा। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत गाए
श्रीलंका से आये 40 श्रीलंका सिविल सर्विसेज सेवा के अधिकारियों को मंच पर सम्मानित किया।
गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की,
नवनियुक्त आंगनबाडी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण किये।
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान पीएम कुसुम योजना के अन्तर्गत 6 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरण किये,

जिसमें खजान सिंह, सुरेश कुमार, कल्याण सिंह, नारायण सिंह व सुरेश चन्द्र हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अन्तर्गत पोहप सिंह, मलखान सिंह, श्रीमती सीमा देवी, मान सिंह तथा तेजपाल को मा० मंत्री जी ने प्रशस्ति पत्र दिया। फार्मर रजिस्टरी के अन्तर्गत अंगद कुमार, संगीत कुमार, मुकेश बाबू, जगवीर सिंह, रणधीर सिंह तथा मुकेश पाण्डेय को मा० मंत्री जी ने सम्मानित किया। मा० मंत्री जी ने उद्यान विभाग के अन्तर्गत प्रगतिशील कृषकों को प्रमाण पत्र वितरित किये, जिसमें मनोज कुमार गुप्ता, सोना मिश्रा, दयाल, रमा, विष्णु कुमार, राकेश कुमार, मंजू तथा नौशाद हैं।
महिला कल्याण विभाग के अन्तर्गत मा० मंत्री जी ने स्पॉनसरशिप योजना में सौर्य यादव, यश रावत, वंश रावत, कुनाल व संध्या, निराश्रित महिला पेंशन में सरोज, शशी, मधु, संगीता व लता तथा बाल सेवा योजना सामान्य में गरिमा, प्रिया, मोहत यादव, खुशी व अराध्या को लाभान्वित किया।विकास महोत्सव मेले को रंग-बिरंगी रंगोलियों, फूल-मालाओं, गुब्बारों और योजनाओं से संबंधित आकर्षक फ्लैक्श डिस्प्ले से सजाया गया था। महोत्सव में लगे जनपद के प्रसिद्ध फूड स्टॉल पर भी लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया।मा० मंत्री जी ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। सड़कों में गड्ढे, बिजली संकट, व्यापारी पलायन जैसी समस्याएं आम थीं। सरकार बनने के बाद अपराध पर नियंत्रण, एंटी रोमियो स्क्वायड, सख्त पुलिसिंग और बेहतर कानून व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश अब अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन चुका है। माननीय प्रधानमंत्री जी तथा प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री जी ने जो विकास कार्य धरातल पर किए हैं इसके पहले कोई भी सरकार ने नहीं किया है, उन्होंने देश व राष्ट्र के प्रति आन बान शान को कायम रखा, देश व विदेशों में अच्छी पहचान बनाई, सरकार देश व प्रदेश में अंतिम पंक्ति पर खडे व्यक्तियों को जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर रही है।मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है। लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल रहा है, जिससे उन्हें मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान हो रहा हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिलें। होली और दिवाली पर सरकार ने दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लाखों गरीब परिवारों की बेटियों की शादी हुई।आज उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे प्रदेश बन गया है। प्रदेश में कई एक्सप्रेसवे बन चुके हैं, जो देश में सबसे अधिक है। देश में सर्वाधिक एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में हैं। वर्तमान में 11 एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं, जिनसे प्रदेश में यातायात सुविधा और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में बड़ा सुधार हुआ है।
प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में भी क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। 1.33 लाख विद्यालयों का कायाकल्प हुआ है, जिससे शिक्षा का स्तर बेहतर हुआ है। प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स हब विकसित किए जा रहे हैं। प्रदेश में आयोजित महाकुंभ 2025 ने पूरी दुनिया को सांस्कृतिक परम्पराओं से जोड़ा है। महाकुंभ में स्वच्छता, सेवा और समर्पण का अद्वितीय संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में सेवा देने वाले कर्मियों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की। प्रदेश सरकार ने आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए हजारों गौ संरक्षण केंद्र बनाए। ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय, सामुदायिक शौचालय और सचिवालय जैसी सुविधाएं विकसित की गईं, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली। उत्तर प्रदेश अब सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि देश का ग्रोथ इंजन बन गया है। सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति ने प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह महोत्सव सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों का प्रमाण है और जनता के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक भी है। उत्तर प्रदेश अब विकसित भारत निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 27 मार्च तक किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, विधायक मांट राजेश चौधरी, विधायक गोवर्धन ठा० मेघश्याम सिंह, विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, एमएलसी योगेश चौधरी, जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, वीसी श्याम बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
द्वितीय सत्र
पांचजन्य प्रेक्षागृह में आयोजित द्वितीय सत्र 2.30 बजे से 5 बजे तक में विभिन्न सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यकम में महिला कल्याण विभाग के अन्तर्गत स्पॉनसरशिप योजना में तेजस, हरेन्द्र सिंह, वरूण गोस्वामी, चिराग वर्मा व कल्पना, निराश्रित महिला पेंशन में आशा, हेमलता, सुशीला, शिल्पा व शशी देवी, तथा बाल सेवा योजना सामान्य में कृष्ण कुमार, निखिल कुमार, अतुल कुमार, मानवी चौधरी व नेहा चौधरी को लाभान्वित किया गया। इसी क्रम में 15 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के 35 छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरण किये गये। कार्यक्रम में पोषण किट एवं मेडिकल किटों का आंगनबाडी कार्यकत्रियों को वितरण किया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों को लेपटॉप वितरण किये गये। कार्यकम में कृषि परिवेश एवं कृषि पर चर्चा की गई, जायद में मूंग व उडद की खेती, मृदा परीक्षण एवं मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने हेतु गोष्ठी की गई। मयूर कौशिक द्वारा लोक गायन तथा खेमचन्द यदुवंशी द्वारा नौटंकी प्रस्तुत की गई। पं० दीन दयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज फरह द्वारा अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण पर प्रस्तुति दी गई। कान्हा माखन पब्लिक स्कूल द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गान व शिव तांडव किया गया।

Post Comment

You May Have Missed