रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर

बागपत,/ जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज कंडेरा स्थित अमरोसिया नेचुरल प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड का दौरा किया और वहां शहद निर्माण की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने कंपनी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह उद्योग न केवल स्थानीय किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है, बल्कि प्राकृतिक उत्पादों को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शहद उत्पादन के विभिन्न चरणों को देखा और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्थानीय कारीगरों और कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को भी समझा।
इसके बाद, जिलाधिकारी ने महाभारत कालीन ऐतिहासिक धरोहर “लाक्ष्यगृह” का भी भ्रमण किया। उन्होंने इस स्थल के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह स्थल भारतीय इतिहास और संस्कृति का एक अनमोल हिस्सा है, जिसे संरक्षित करना आवश्यक है।
इस अवसर जिला उद्यान अधिकारी अरुण दिनेश कुमार संस्कृत विद्यालय लाक्षागृह प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *