*रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर बागपत

बागपत/ तहसील बडौत/बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल में मंगलवार को सामवेद पारायण यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमे आए हजारों श्रद्धालुओं ने स्वाहा के उदघोष के साथ आहुति देकर राष्ट्र कल्याण की कामना की। इस अवसर पर यज्ञ के ब्रह्म आचार्य गुरुवचन शास्त्री ने श्रद्धालुओं को वेदोपदेश देते हुए कहा कि राष्ट्र को श्रेष्ठ बनाने के लिए हमे वेद के आदेश का पालन करना चाहिए। वेद आज्ञा देता है कि विश्व को श्रेष्ठतम बनाने के लिए हमे श्रेष्ठ कर्म करने के लिए स्वयं तत्पर रहना चाहिए। प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री ने अपने वेदोपदेश में कहा कि वेद वाणी आत्मा को आनंदित करती है जहां वेद वाणी का प्रसार होता हो वास्तव में वहां के निवासी बहुत ही भाग्यशाली हैं। इसीलिए आत्मज्ञान वर्धन के लिए वेद वाणी जरूरी है। अग्निहौत्र संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। मनुष्य को जीवन सार्थक बनाने के लिए श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। रोहित शास्त्री व देवेंद्र शास्त्री ने सस्वर वेदपाठ किया। युद्धवीर सिंह व संजीव त्यागी सपत्नीक यज्ञमान रहे। गांधी धाम समिति प्रधान यशोधर्मा सोलंकी, मंत्री राजपाल त्यागी, आचार्य विनोद कुमार, आचार्य जयवीर, विजय कुमार, संजीव मुलसम, अतरसिंह सोलंकी, वीर सिंह, प्रदीप सिंह, मास्टर राजगुरु तोमर, इंस्पेक्टर एमएस गिल, मूलचंद, साधना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *