ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ दीक्षित।



फर्रुखाबाद। नगर के आवास विकास तिराहे पर लोहिया चौकी इंचार्ज व आवास विकास चौकी इंचार्ज ने दुपहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने करीब एक दर्जन वाहनों के चालान किये। पुलिस की इस कार्यवाही से वाहन चालकों में हडक़ंप की स्थिति देखी गयी।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम को नगर के आवास विकास तिराहे पर लोहिया चौकी इंचार्ज जयंत फौजदार व आवास विकास चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, बगैर डीएल के वाहन चलाने वालों का चालान काटा। शाम 7 बजे तक करीब एक दर्जन दुपहिया वाहनों का चालान किया गया। पुलिस के चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने सभी को हिदायत दी कि वह बगैर हेलमेट गाड़ी न चलायें। साथ ही कागजात भी साथ लेकर चलें। इस दौरान तीन सवारी बैठालकर चलने वालों की भी पुलिस ने खबर ली और उनको आइंदा से दो ही सवारी बैठालकर चलने की चेतावनी देकर छोड़ा। कई से जुर्माना भी वसूल किया गया। इस दौरान कई लोग नेताओं से सिफारिश करवाते नजर आये, लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी।

