ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सुधीर सिंह



कायमगंज /फर्रूखाबाद
कायमगंज नगर पालिका द्वारा राहगीरों को गर्मी से राहत देने के लिए लगाए गए वाटर कूलर अब बेकार हो गए हैं। नगर के प्रमुख स्थानों पर लगे एक दर्जन से अधिक वाटर कूलर में से अधिकांश काम नहीं कर रहे हैं। जो चालू हैं, उनसे ठंडे की जगह गर्म पानी निकल रहा है। नगर पालिका ने ये वाटर कूलर पुलग़लिब, तहसील, सरकारी अस्पताल, श्यामागेट, गल्ला मंडी, कोतवाली, रेलवे स्टेशन, सीओ ऑफिस और बाई पास रोड पर लगवाए थे। इनसे लोगों को गर्मी के मौसम में ठंडा पानी मिलता था। गल्ला मंडी चौराहे पर लगा वाटर कूलर तो गायब ही हो गया है। वहां लगा लोहे का खोखा अब कूड़ेदान बन गया है। ईओ डॉ. लव कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी वाटर कूलरों की मरम्मत जल्द कराई जाएगी। इससे लोगों को गर्मी में राहत मिलेगी।

