ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। रविवार की सुबह एक ग्रामीण बुजुर्ग का शव खेत में स्थित एक पेड़ से फांसी के फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
बताते चलें कि,थाना ठठिया क्षेत्र के गांव गंगापुर्वा गांव निवासी रामचंद्र बीते शनिवार की सायं अपने घर से अचानक कहीं चले गये थे। देर सायं तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका था।
रविवार की सुबह 6 बजे के करीब नित्य क्रिया को निकले उपरोक्त गांव के ग्रामीणों को जब गांव के निकट रास्ते में स्थित एक खेत पर लगे पेड़ से ग्रामीण को फांसी के फंदे से लटकता देखा गया तो हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना पुलिस को दिये जाने के बाद थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचीं।
मामले की सूचना लापता ग्रामीण के परिजनों को हुई तो परिजन भी मौके पर पहुंच गये। इसके बाद परिजनों ने मृतक की पहचान रामचंद्र के रूप में की।
मामले में जहां पुलिस ने साक्ष्य एकत्र करने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है, वहीं परिजनों का रोने बिलखने का सिलसिला जारी था।
थाना प्रभारी के मुताबिक पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटनाक्रम की सही तस्वीर सामने आ सकेगी। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

By eid eid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *