ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। आशा बहू की हत्याकांड का पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया। कि आशा बहू की शादीशुदा बेटी के प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों की पहचान परवेज उर्फ अन्नू 32, सुरजीत कुमार वैश्य 30, कार ड्राइवर रमजानी उर्फ दिलजानी 28 के रूप में हुई है एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी परवेज का आशा बहू राजश्री के घर पर 3 साल से आना जाना था। इसी दौरान उसकी बेटी सोनी से प्रेम प्रसंग हो गया। पर बेटी की शादी एक साल पहले मैनपुरी में एक पुलिसकर्मी से कर दी गई। इसके बाद भी परवेज और सोनी की बातचीत जारी रही। राजश्री के रोकटोक करने पर परवेज ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे मैनपुरी ले जाकर सिर कूंचकर हत्या कर दी। शव को मैनपुरी में ही फेंक दिया था। कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र के नगला दरियाय गांव निवासी रामचंद्र जाटव की पत्नी राजश्री उम्र 50 वर्ष सौरिख सीएचसी में आशा बहू के पद पर कार्यरत थी। 4 मई को लापता हो गई थी। इस मामले में बेटे अभिषेक ने सौरिख थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 4 मई को मैनपुरी की बेवर थाना क्षेत्र के बाघपुर गांव के पास बंबा किनारे राजश्री का शव बरामद हुआ था। हत्या की आशंका जताते हुए बेटे अभिषेक ने जगदीशपुर निवासी मो. परवेज उर्फ अन्नू और सुरजीत के खिलाफ नाम दर्ज मुकदमा दर्ज करवाया। एसपी विनोद कुमार ने बताया परवेज का राजश्री के घर 3 साल से आना जाना था। इसी दौरान राजश्री की बेटी सोनी से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। सन् 2022 में सोनी की शादी मैनपुरी के बाजपुर गांव के एक पुलिसकर्मी दलवीर से कर दी गई। इसके बाद भी परवेज और सोनी की बातचीत जारी रही। इस बात पर दलवीर और सोनी का झगड़ा होने लगा सोनी ससुराल की बजाय ज्यादातर अपने मायके में रहने लगी। परवेज अक्सर सोनी से मिलने आता था। राजश्री रोक-टोक करने लगी क्योंकि परवेज सोनी को दलवीर के खिलाफ भड़कता था। इसके बाद सोनी अपने ससुराल चली गई थी। पुलिस के अनुसार परवेज 4 मई को राजश्री को उसकी बेटी से मिलने का बहाना देकर मैनपुरी ले गया था। मैनपुरी की बेवर थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव के पास बंबा किनारे कार रोककर परवेज, सुरजीत सिंह वैश्य और कार चालक रामजानी ने राजश्री पर ईट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पकड़े जाने के डर से सिर को ईद से कूंचकर शव बम्बा में फेंक कर फरार हो गए। और राजश्री के पहने गहने भी लूट ले गए। राजश्री के बेटे अभिषेक ने परवेज, सुरजीत के खिलाफ 5 मई को हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। 10 मई को सौरिख पुलिस ने तरींद मोड पर एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार को रोक कर इसमें सवार तीनों आरोपीयों को पकड़ कर पूछताछ की। पकड़े गए आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।