ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला व महानगर द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर ने मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो का व्याख्यान किया।
उन्होंने कहा कि यह कालखंड सेवा, सुरक्षा, सुशासन और जनकल्याण की अद्वितीय मिसाल रहा है। जहां गरीबों को सशक्त करने, कृषि को मजबूती देने, नारी उत्थान तथा राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति आई है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज रेल यात्रा पहले से कहीं अधिक तेज, सुरक्षित और प्रभावी है। इससे लाखों यात्रियों को रेलवे के प्रति एक नया विश्वास मिला है। विकसित भारत अब सिर्फ एक सपना नहीं, हकीकत बन रहा है। अटल टनल, न्यू पंबन ब्रिज से लेकर चिनाब ब्रिज तक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत में कई इंजीनियरिंग चमत्कार हुए हैं, जो हमारी आधुनिक सोच और समृद्धि के परिचायक हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की मूलभावना के साथ जनमानस की आशाओं और आकाक्षाओं को धरातल पर उतारने का कार्य हुआ है। मोदी सरकार में नया भारत चुप नहीं बैठता, बल्कि जवाब देता है। 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 में एयर स्ट्राइक और 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमला कर नेस्तनाबूद कर दिया। यह नए भारत की बढ़ती वैश्विक रक्षा शक्ति का परिचायक है। राष्ट्र का सम्मान, सीमाओं की सुरक्षा, देश के नागरिकों की सुरक्षा से लेकर उच्च तकनीकी सैन्य प्रणालियों तक मोदी सरकार की नीति देश के प्रति एक मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इन 11 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को चरितार्थ करते हुए भारत ने वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाई है। प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रज बहादुर भारद्वाज ने कहा कि विगत 11 सालों में देश ने आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक प्रगति के साथ-साथ अपनी विदेश नीति को भी मजबूती से स्थापित किया। आज भारत हर क्षेत्र में एक ताकतवर राष्ट्र बनता जा रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत दुनिया की चैथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अब तीसरे नम्बर पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत को फिर से विश्व गुरु व विकसित भारत बनाने का संकल्प 2047 तक अवश्य साकार होगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर, डॉ अमित गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, अश्वनी भारद्वाज, राधेश्याम यादव, केशव फौजी, सुरेंद्र राठौर, उदय ठाकुर, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, अंकित तिवारी, दीपक गुप्ता कालू, विवेक अग्रवाल, सुनील विधोलिया, आकाश गुप्ता, हरिशंकर तिवारी पप्पी, सोवरन सिंह, नरेश शर्मा नीटू पार्षद, आशीष दिवाकर पार्षद, सुभाष वाल्मीकि, केपी सिंह, मनीष राठौर आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।