
ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज।
नगर में धूम से गणपित बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में ढोल नगाड़ो व भजनों पर भक्त जमकर झूमे। भक्तों ने जमकर गणपति बप्पा के जयकारे लगाए।
मंगलवार को नगर में 22 जगहों से सजे पंडालो से गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गयी। नगरवासियों ने जगह जगह अबीर गुलाल उड़ाकर व पुष्पवर्षा करके यात्रा का स्वागत किया। नर नारी भगवान गणेश के बज रहे भजनों पर जमकर झूमे। यात्रा के दौरान ढोल नगाड़ों के बीच लोग उत्साहित दिखे। यात्रा गल्ला मण्डी, चौराहा, लोहाई बाजार, श्यामा गेट, बजरिया. काजम खां, तहसील रोड़, पुलिया पुल गालिब होते शमासाबाद होते हुए ढाई घाट पहुंची जहां विसर्जन किया गया। यात्रा मे सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम, रोहित गुप्ता, विशाल गुप्ता, हर्षित गुप्ता, हिमांशू शर्मा, रोहित मिश्रा, आशू सक्सेना, अन्नू गुप्ता, सुमित शाक्य, सागर गुप्ता, पप्पू गुप्ता, पारस गुप्ता, वैभव पाल, प्रियांक दुबे, आसुष गुप्ता, नैतिक राठौर, सत्यप्रकाश गुप्ता, प्रवेश गंगवार, मैगी कौशल व रोहित मिश्रा आदि मौजूद रहे। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात रही।