ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद / प्रदेश पुलिस विभाग में प्रजापति समाज के दो सगे भाइयों का चयन होने पर उद्योगपति महेश पाल के दुर्गा नगर स्थित आवास पर मुरारी लाल प्रजापति की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दोनों सगे भाइयों का सम्मान किया गया सभी ने शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन ओमकार गांधी ने किया।
समाज ने दोनों भाइयों यशवर्धन और आर्यन प्रताप सिंह के साथ साथ उनके पिता व बाबा सुभाष चन्द्र गोला का भी सम्मान किया।
बड़े भाई यशवर्धन का उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबिल के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस बार्लेश असिस्टेड ऑपरेटर में भी चयन हो गया है प्रदेश में 60244 की भर्ती में ओबीसी कैटगरी के लिए 16265 सीटों में से बड़े पुत्र यशवर्धन ने टॉप टेन में 8 वा स्थान प्राप्त किया है यशवर्धन ने कहा उसको निरन्तर पढ़ाई से ये सफलता मिली है और आगे भी प्रयास जारी रहेगा।
कार्यक्रम में इनाम सिंह प्रजापति, प्रेम दास मथुरिया, पार्षद सुभाष चन्द्र गोला, मुन्ना लाल गोला, महेश चन्द्र गोला, महेश पाल माजा, राजकुमार, ओमकार गांधी, रामबाबू मथुरिया, अशोक कुमार वर्मा, सतीश चन्द्र प्रजापति, ज्ञान सिंह प्रजापति , यादराम प्रजापति, देव वर्मा, मनीराम प्रजापति, मलखान सिंह, डा अजय कुमार प्रजापति, राजकुमार गोला, विनोद कुमार प्रजापति, सूरज प्रजापति व अन्य उपस्थित रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *