ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर /उधमसिंह नगर: अंचल ऊधम सिंह नगर की एडीसी बैठक सरस्वती बालिका विद्या मंदिर बाजपुर में श्रीमती गोल्डी बंसल की अध्यक्षा में मां भारती के चरणों में दीप प्रज्वलित करके की गई जिसमें संभाग अभियान प्रमुख अरविंद कनौजिया ने एकल अभियान की एडीसी बैठक की प्रस्तावना सभी की समक्ष रखी ये समिति प्रशिक्षण कितना जरूरी है इसकी महत्वता बताते हुए उन्होंने एकल की पंचमुखी योजना की जानकारी दी।एकल ग्राम संगठन के संदर्भ में जानकारी दी व एकल अभियान के कार्य की विस्तृत जानकारी साझा की इस बैठक में स्नेह पाल (विहिप प्रन्यासी मंडल सदस्य राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ वरिष्ठ प्रचारक,मुख्य अतिथि सीओ विवभ सेनी बाजपुर संभाग अध्यक्ष उत्तराखंड श्रीमती शैली बंसल अंचल कार्यकारणी उपाध्यक्ष नरेश सिंह समाजसेवी भाग अभियान प्रमुख मोहन भट्ट अंचल टीम व संच टीम उपस्थित रही समापन सत्र मां भारती के चरणों में पुष्प अर्पित करके किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश कुमार,संजय बंसल उपस्थित रही |