.
ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। जिला मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश सचिव रामानंद कटियार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुदेश गुप्ता, एसीएमओ त्रिपाठी, डॉ. शुक्ला, वाई.के. मंजुल, प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शरद द्विवेदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में कन्नौज जिले में रेड क्रॉस सोसाइटी को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने, अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कन्नौज जिले के रेड क्रॉस सोसाइटी के महासचिव का चयन कर उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उपस्थित अधिकारियों व पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और रेड क्रॉस सोसाइटी की भूमिका और अधिक प्रभावी होगी।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *