ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ/ आमिर हुसैन

उत्तराखंड
हरिद्वार/ उधमसिंह नगर: टोल प्लाजा पर लाठी चार्ज को लेकर हुई वार्ता होगी कार्यवाही

बाजपुर।भारतीय किसान यूनियन केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अर्जुन बालियान के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं एवं बहादराबाद टोल पर किसानों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मीटिंग की गई।जिसमें उत्तराखंड के किसानों की समस्याओं को बिंदुवार रखकर समाधान हेतु कहा गया।मुख्यमंत्री द्वारा कुछ समस्याओं का निवारण तत्काल किया गया एवं अन्य समस्याओं पर शासन प्रशासन से मीटिंग कर समाधान के लिए आश्वस्त किया गया।इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक गुरदीप सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू ,संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य सुबबा सिंह ढिल्लों, उत्तराखंड की प्रदेश प्रभारी उषा तोमर व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव मित्तर पाल काकरान ,देहरादून महानगर अध्यक्ष रवि सैनी ,पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा,जिलाध्यक्ष सहारनपुर नरेश स्वामी,पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष मोनू चौधरी,जनपद पौड़ी जिला अध्यक्ष कलम सिंह नेगी,प्रदेश महासचिव रवि चौधरी, मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी,जिला अध्यक्ष हरिद्वार विजय शास्त्री , जिला अध्यक्ष देहरादून सुरेंद्र सिंह खालसा एवं अन्य सम्मानित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे ।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *