जल्द होंगे व्यापार मंडल के चुनाव सत्यवान गर्ग

रिपोर्टर: आमिर हुसैन
उत्तराखंड
बाजपुर /उधमसिंह नगर: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बाजपुर,बरहैंनी तथा सुल्तानपुर पट्टी व्यापार मंडल इकाइयों को भंग कर देने की घोषणा की।उन्होंने बताया नई कमेटी के लिए जल्द ही नई चुनावी तिथियों की घोषणा की जाएगी।
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से बताया कि अब केवल अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर ही चुनाव होंगे।यह भी बताया कि वही व्यापारी चुनाव में प्रतिभाग कर पाएगा जो विगत 5 वर्ष से संस्था से जुड़ा हुआ है। दूसरी व्यापारिक संस्था से आने वाले व्यापारी को नई परिस्थितियों में चुनाव में प्रतिभाग करने का अवसर 5 वर्ष बाद मिल पाएगा।इस के अलावा अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की उम्र 40 वर्ष तथा अन्य पदों के लिए 35 वर्ष रखी गई है।इस अवसर पर जिला महामंत्री जतिन नरूला, पूर्व व्यापार मंडल प्रतिनिधि तथा तमाम गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।
व्यापार मंडल चुनावों की इस घोषणा के बाद व्यापारी वर्ग में गहन उत्साह बन गया है। इस मौके पर बंटी ठक्कर,गजानंद मित्तल,उस्मान अली,ललित वाइटी,ऋषभ सिंगल, बलवीर सिंह साबू आदि मौजूद थे।